धोनी ने नहीं दिया था एक भी मैच में खेलने का मौका, अब रनों की बरसात कर रहा है ये खिलाड़ी
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज मुरली विजय आईपीएल 2019 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2019 में महेंद्र सिंह धोनी ने मुरली विजय को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया था. वहीं आईपीएल 2018 में मुरली विजय को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिल सका था.
Third party image reference
मुरली विजय इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रूबी ट्रिची वॉरियर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में नज़र आ रहे हैं. रूबी ट्रिची वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए मुरली विजय बेहद शानदार पारियां खेल रहे हैं.
Third party image reference
मुरली विजय ने टीएनपीएल में कल मदुरई पैंथर्स के खिलाफ खेले गए मैच में रनों की बौछार करते हुए 66 गेंदों पर 78 रन जड़ डाले थे.
Third party image reference
मुरली विजय को काफी समय से सीमित ओवरों के मैचों में मौका नहीं मिल पा रहा है लेकिन टीएनपीएल में अपनी पारियों से मुरली विजय ने साबित कर दिया है कि वो टेस्ट के साथ ही वनडे और टी-20 मैचों में भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं.



