एशेज सीरीज के पहले ही दिन अंपायरों ने दिए 7 गलत फैसले, मचा बवाल


एशेज सीरीज के पहले ही दिन अंपायरों ने दिए 7 गलत फैसले, मचा बवाल
Third party image reference
एशेज सीरीज का आगाज हो गया है. पहला मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया लेकिन इसी बीच अंपायरों ने जिस तरह के गलत फैसले दिए उसने सबका दिमाग खराब कर दिया. पहले दिन कुल 7 गलत फैसले दिए. सभी गलत फैसलों का जिक्र हमने फोटो में किया है.

Third party image reference
स्टीव स्मिथ कमाल के खिलाड़ी हैं. अगर वह एक तरफ डटे हुए हैं तो मजाल नहीं है कि उनकी टीम को आसानी से ऑलआउट किया जा सके. ऐसा ही कुछ बर्मिंघम में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में देखने को मिला. इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. लेकिन उनके विकेट एक के बाद एक गिरने लगे.

Third party image reference
हालत ये हो गई कि एक समय स्कोर 122-8 हो गया था. ऐसे में स्टीव स्मिथ ने नौवें विकेट के लिए पीटर सिडल के साथ 88 रन जोड़े. सिडल 44 रन बनाकर आउट हुए. इसके थोड़ी देर बाद स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक जड़ दिया.

इस शतक को जड़ने के साथ स्मिथ ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. टेस्ट में अब स्मिथ सबसे तेज 24 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. स्मिथ ने इस कारनामे को 118 पारियों में अंजाम दिया है. कोहली ने 123 पारियों में इस कारनामे को अंजाम दिया था. इस मामले में ब्रैडमेन पहले नंबर पर हैं उन्होंने 66 पारियों में इस कारनामे को अंजाम दिया था.
loading...