बांग्लादेश के खिलाफ जडेजा को प्लेइंग-XI में शामिल करने को लेकर कोहली ने किया बड़ा खुलासा

एजबेस्टन में खेले गये विश्वकप के 38वें मैच इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया है, इस हार से भारत का विश्वकप में चल रहा अजेय प्रदर्शन थम गया है, अब भारत का अगला मुकाबला 2 जुलाई को बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश ने इस विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसके अंतिम चार में पहुँचने की सम्भावना बनी हुई है, ऐसे में बांग्लादेश की टीम इस मैच में कोई कसर बाकी नही रखेगी।

जिस पिच पर भारत और इंग्लैंड का मैच खेला गया था वही एजबेस्टन की पिच एक बार फिर उपयोग में आएगी अगर यह इसी तरह खेलता है तो यह सपाट होना चाहिए, लेकिन मैच की प्रगति धीमी होने के कारण पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। आज यहां बारिश होने की संभावना नहीं है।

बांग्लादेश के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, एम एस धोनी और केएल राहुल जैसे हिटर बल्लेबाजो के साथ उतर सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम में रोहित शर्मा के साथ राहुल को ही एक बार फिर भारतीय पारी की शुरूआत करने का मौका दिया जायेगा।

इधर रविंद्र जडेजा को टीम में न खिलने को लेकर उठ रहे सवाल पर कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम एक साथ तीन स्पिनर नहीं खिला सकते हैं। कुलदीप और चहल का तालमेल बहुत ही अच्छा है और दोनों विकेट ले रहा है। दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है इसलिए जडेजा को अभी मौका नहीं मिला है। अभी मैच बांकी हैं उसे भी मौका दिया जायेगा।
loading...