IND vs NZ मैच की हुई भविष्यवाणी, इस टीम की जीत लगभग तय, देखे दोनों के जीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने एक शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद अब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच खेलेगा। दोनों के बीच यह विश्व कप 2019 का 18वा मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
जीत प्रतिशत
भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें काफी मजबूत है। भारतीय टीम ने 2 मैच खेले है और दोनों ही मैच जीते है। वहीं न्यूजीलैंड ने अपने तीनो मुकाबलों में जीत हासिल की है। आईसीसी की भविष्यवाणी के अनुसार भारतीय टीम के जीत प्रतिशत 65 है वहीं न्यूजीलैंड के जीत प्रतिशत 35 है।
संभावित भारतीय टीम
भारतीय टीम में हमें 2 महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते है। शिखर धवन चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए है। उनकी जगह पर विजय शंकर को टीम में जगह मिल सकती है। वहीं कुलदीप यादव की जगह पर रविन्द्र जडेजा को मौका मिल सकता है।
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, विजय शंकर, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की संभावित टीम
न्यूजीलैंड की टीम में हमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है।
मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन, रॉस टेलर, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्गुसन, ट्रेंट बोल्ट।



