अगर बारिश में रद्द हुआ IND vs NZ मैच तो ये टीम हो जाएगी वर्ल्ड कप से बाहर, इसे होगा फायदा

विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जायेगा I हालाँकि इस मुकाबले से पहले दर्शकों के मन में एक सवाल यह भी है कि अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़े तो कौनसी टीम फाइनल में जाएगी I

दोस्तों जानकारी के लिए बता दें कि इस विश्व कप के कुछ मुकाबले बारिश के कारण रद्द करने पड़े थे I ऐसे में पहले सेमीफाइनल मैच में बारिश होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है I

आईसीसी के नियमों के अनुसार सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा जाता है I रिजर्व डे के अनुसार अगर 9 जुलाई को खेले जाने वाला मुकाबला किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाता है, तो 10 जुलाई को उस मैच को संपन्न करवाया जाएगा I

लेकिन अगर 10 जुलाई को भी बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो सका तो फिर अंक तालिका में भारत के न्यूजीलैंड से ज्यादा अंक होने के कारण न्यूजीलैंड को विश्व कप से बाहर कर दिया जाएगा और भारत को बिना मैच खेले ही फाइनल में प्रवेश मिल जायेगा I
loading...