IND VS NZ: मैच पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा, रद्द की स्थिति में यह 2 होंगे विकल्प
विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारत, औस्ट्रलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड यह 4 टीमें पहोच गयी है। अब 9 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल1 मैच होगा इसके बाद 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
भारतीय फैंस का अपनी टीम के लिए पूरा समर्थन रहता है लेकिन एक बुरी खबर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को इंडिया और न्यूजीलैंड के मुकाबले में बारिश हो सकती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक यह बारिश 3 दिन तक चलने वाली है बता दे कि इससे पहले भी भारत और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका हैं।
अगर सेमीफाइनल में बारिश ने दखल दिया तो क्या होगा?
अगर मंगलवार को बारिश के कारण मुकाबला रद्द कर दिया गया तो बुधवार को यह मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप मैच मे अतिरिक्त दिन का कोई प्रावधान नहीं था लेकिन सेमीफाइनल के लिए यह रखा गया हैं।
अगर बुधवार को भी बारिश के कारण मैच हुआ रद्द तो भारतीय टीम फ़ाइनल में पहुच जाएगी। टूर्नामेंट के नियम के मुताबिक ग्रुप स्टेज में ग्रुप मैच में जिसके अंक ज्यादा होगे वह फ़ाइनल खेलने का हकदार हो जाएगा। अगर ऎसा हुआ तो भारत फ़ाइनल मैच में पहुच जाएगा।


