धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ किया मैच जिताने वाला काम, जानिए कैसे धोनी ने दिलाई भारत को जीत
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए विश्व कप 2019 के आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर एक करारी शिकस्त दी। इस मैच में एमएस धोनी ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से उन सभी आलोचकों का मुँह बंद कर दिया जो कह रहे थे कि धोनी को अब क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए।
एमएस धोनी ने इस मैच में अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग से श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। श्रीलंका की पारी के चौथे ओवर में धोनी ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने का जोरदार कैच पकड़ा और फिर 8वें ओवर में कुशल परेरा का एक और कैच पकड़कर परेरा को चलता किया।
इसके बाद धोनी यहीं नहीं रुके श्रीलंका की पारी के 11वें ओवर में धोनी ने अपनी तेज़ तर्रार स्टंपिंग से कुसल मेंडिस का विकेट लिया और फिर अगले ही ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर अविष्का फर्नांडो का एक गज़ब का कैच पकड़कर श्रीलंकाई टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। धोनी ने लगातार श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को आउट करके चलता किया। धोनी की शानदार विकेटकीपिंग की बदौलत श्रीलंकाई टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
सिर्फ इतना ही नहीं एमएस धोनी को इस मैच में मैदान पर भारतीय टीम की फील्डिंग सेट करते हुए भी देखा गया। श्रीलंका की पारी के दौरान धोनी बार-बार भारतीय टीम की फील्डिंग में बदलाव कर रहे थे। हालांकि फील्डिंग सेट करने का काम हमेशा कप्तान विराट कोहली का होता है लेकिन जब धोनी जैसा अनुभवी खिलाड़ी मैदान पर मौजूद हो तब उनसे बेहतर फैसले कौन ले सकता है।