धोनी को सेमीफाइनल में रन आउट करने पर मार्टिन गप्टिल का आया ऐसा बयान, कह दी ऐसी बात !

भारत को न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में हराकर वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में आखिरी समय में धोनी दुर्भाग्य से रन आउट हो गए और आखिर में भारत को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Third party image reference
आपको बता दें कि धोनी को कीवी दिग्गज मार्टिन गप्टिल ने अपने डायरेक्ट थ्रो के जरिए रन आउट किया था जिसने मैच न्यूजीलैंड की टीम को जीता दिया।

Third party image reference
ऐसे में धोनी को रन आउट करने को लेकर मार्टिन गप्टिल ने बयान दिया है और कहा कि वो भाग्यशाली रहे कि थ्रो सीधे स्टंप पर जा लगी। गप्टिल ने कहा कि उस दौरान किस्मत ने मेरा साथ दिया और धोनी को नहीं।

Third party image reference
गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा और धोनी ने छठे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर दी थी और मैच को बेहद ही करीब ले आए थे। 49वें ओवर में धोनी गप्टिल के द्वारा रन आउट हुए और आखिरकार न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरी दफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी।
loading...