गांगुली और सहवाग नहीं बन पाएंगे टीम इंडिया के कोच, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप


गांगुली और सहवाग नहीं बन पाएंगे टीम इंडिया के कोच, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Third party image reference
टीम इंडिया को विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद पूरे टीम प्रबंधन में बदलाव की तैयारी चल रही है। बीसीसीआई ने पूरे सपोर्ट स्टाफ और हेड कोच के लिए आवेदन मांगे हैं और इसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई रखी है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया के नए कोच का ऐलान हो जाएगा।
सिर्फ वेस्टइंडीज दौरे तक ही रहेगा वर्तमान कोचिंग स्टाफ

Third party image reference
भारत के 3 अगस्त से 3 सितंबर तक होने वाले वेस्टइंडीज दौरे को देखते हुए हेड कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगर और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर के अनुबंध को विश्व कप के बाद 45 दिन के लिए बढ़ाया गया है, लेकिन यह दौरा खत्म होते ही भारत को उसका नया कोचिंग स्टाफ मिल जायेगा।
यह 5 मापदंड हैं भारतीय टीम के कोच बनने के :

Third party image reference
भारतीय टीम का कोच बनने के लिए बीसीसीआई ने कुछ शर्तों को रखा है जिनके बारे में हम आपको बताना चाहते हैं।
टीम इंडिया का कोच वही शख्स बन सकता है जिसने किसी टेस्ट खेलने वाले देश को 2 साल या उससे अधिक की कोचिंग दी हो या फिर या फिर 2 या 3 वर्ष की अवधि के लिए एक एसोसिएट सदस्य / आईपीएल या अन्य अंतरराष्ट्रीय लीग / प्रथम श्रेणी टीमों / राष्ट्रीय ए टीमों का मुख्य कोच रह चूका हो।
टीम इंडिया का कोच वही बन सकता है जिसके पास 50 वनडे मैच और 30 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव हो।
 बीसीसीआई लेवल 3 का प्रमाणन होना चाहिए
 60 साल से कम उम्र होनी चाहिए
इन सभी शर्तों को पूरा करने वाला व्यक्ति ही भारतीय टीम का मुख्य कोच बन सकता है।
सहवाग-गांगुली खरे नहीं उतरते बीसीसीआई के मापदंड में
भारतीय टीम के पूर्व तूफानी ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इन सभी पैमानों पर खरे नहीं उतरते। क्योंकि दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों के पास किसी भी टीम को 2 साल तक कोचिंग देने का अनुभव नहीं है। इसीलिए सहवाग और गांगुली भारतीय टीम की कोच लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
लेकिन अब तक ना, तो सौरव गांगुली और ना ही वीरेंद्र सहवाग किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन के कोच रह चुके हैं. ना ही वह तीन साल के लिए एसोसिएट सदस्य / आईपीएल या अन्य अंतरराष्ट्रीय लीग / प्रथम श्रेणी टीमों / राष्ट्रीय ए टीमों के प्रमुख कोच रह चुके हैं.
loading...