क्रिकेट इतिहास का वह काला दिन, जब मैदान पर ही दो खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट

दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि क्रिकेट के दौरान मैदान पर हमेशा खिलाड़ियों में जमकर गुस्सा देखने को मिलता है।

लेकिन मैदान पर कभी ऐसा नहीं हुआ है कि दो खिलाड़ी आपस में हाथापाई करने लगे हो। दोस्तों आज के इस खास आर्टिकल में हम आप लोगों को एक ऐसे क्रिकेट के मैच के बारे में बताने वाले हैं जिस दौरान दो खिलाड़ियों के बीच जमकर झड़प हुई थी।

आप लोगों ने हमेशा सुना होगा कि भारतीय खिलाड़ी मैदान पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन कभी भी यह गुस्सा मारपीट में नहीं बदली। 2015 में बरमूडा की घरेलू लीग खेली जा रही थी। इसके फाइनल मुकाबले में क्लीवलैंड काउंटी क्रिकेट क्लब और विलो कट्स क्लब पहुंची थी।

इस मैच के दौरान जेसन एंडरसन, विलोकट के बल्लेबाज जॉर्ज ओ ब्रायन पर झपट पड़े। यह मामला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और आखिर में ब्रायन ने बल्ले से प्रहार कर दिया। बाद में यह मामला मारपीट में तब्दील हो गया था। इस घटना की वजह से मैच को बीच में रोक दिया गया और क्लीवलैंड काउंटी को 72 रनों से जीत दे दी गई।
loading...