धोनी को इस वजह से सातवें स्थान पर उतारा गया, कप्तान कोहली ने दिया चौंकाने वाला बयान
भारत के विश्व कप से बाहर होते ही पूरे भारत देश में एक तरफ विश्व कप से बाहर होने का दुख हैं तो दूसरी तरफ भारत के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने की खुशी भी।
Third party image reference
आपको बता दे कि मैनचेस्टर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने बेहद ही रोमांचक तरीके से भारत को 18 रन से हराकर विश्व कप 2019 से बाहर कर दिया हैं। इस हार के बाद सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ हैं तो वो हैं कि अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को इतनी खराब शुरुआत के बाद भी सातवें स्थान पर क्यों उतारा गया। कप्तान विराट कोहली से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया।
Third party image reference
विराट कोहली ने बताई ये बड़ी वजह
विराट कोहली ने बताया कि शुरुआती कुछ मैचों के बाद यह प्लान किया गया था कि धोनी को निचले ऑर्डर के बल्लेबाजों के साथ उतारा जाएगा जिससे वो उनके साथ पारी को आगे बढ़ा सके। साथ ही कोहली ने कहा कि धोनी ने धोनी ने जड़ेजा के साथ मिलकर 116 रनों की साझेदारी निभाई। यह बेहद जरूरी था कि टीम में सही बैलेंस बना रहे और एक खिलाड़ी हिट करे तो दूसरा विकेट बचाकर खेले।
Third party image reference
धोनी ने 72 गेंद में 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। आपको बता दे कि जब भारत का स्कोर 5 रन पर 3 विकेट था तो यह उम्मीद थी कि धोनी क्रीज पर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे सब चौंक भी गए थे और कमेंट्री कर रहे सौरव गांगुली तथा वीवीएस लक्ष्मण ने तो कोहली की कप्तानी पर सवाल भी खड़े कर दिये थे।
Third party image reference



