ये विदेशी क्रिकेटर हो सकता है टीम इंडिया का नया कोच, रोहित शर्मा से है खास संबंध
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भले ही वर्तमान कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. लेकिन वर्ल्ड कप के नतीजों को देखते हुए बीसीसीआई ने नए सीनियर टीम हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए आवेदन जारी कर दिया है. यदि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया उम्मीदों पर खरी उतरती तो रवि शास्त्री का कार्यकाल सिर्फ 45 दिन नहीं बढ़ाया जाता. बहरहाल आज हम आपको एक ऐसे पूर्व क्रिकेटर के बारे में बताने वाले हैं जो टीम इंडिया के कोच के लिए जबरदस्त दावेदार हैं और रोहित शर्मा के खास भी हैं.
Third party image reference
हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने के बारे में, खबरों की मानें तो खुद महेला भी इंडिया टीम के कोच पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं. लेकिन क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के मुखिया कपिल देव इस बात का फैसला करेंगे कि कौन टीम इंडिया के हेड कोच के लिए योग्य और उचित उम्मीदवार है. इस पद पर कई खिलाड़ी आना चाहते हैं. वहीं महेला जयवर्धने के अनुभव को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह इस पद के लिए दमदार दावेदार हैं.
Third party image reference
Third party image reference
आपको बता दें कि जयवर्धने इंग्लैंड टीम के साथ-साथ कई T20 टीमों के कोच रह चुके हैं. इसके अलावा आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस को तीन सीजन में दो बार आईपीएल का खिताब दिलवा चुके हैं. जयवर्धने के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन और टॉम मूडी भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. अब देखना यह है कि मुंबई इंडियंस के कोच रह चुके जयवर्धने उपकप्तान रोहित शर्मा के खास हैं तो क्या उन्हें टीम में एंट्री मिलती है या नहीं ?
Third party image reference
Third party image reference
अब जो भी कोच भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालेगा उसे 2020 T20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया की तैयारी करवानी होगी. हो सकता है इस दौरान टीम इंडिया का कप्तान भी बदल जाए. आपको क्या लगता है कोच के साथ-साथ कप्तान भी बदला जाना चाहिए? भावी कोच और कप्तान का नाम कमेंट करके जरूर बताएं.




