योगराज सिंह ने कहा - अंबाती रायुडू के संन्यास के पीछे ये खिलाड़ी है जिम्मेदार !
दोस्तों, मध्यक्रम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया| विश्वकप 2019 की टीम में अंबाती रायुडू की दो बार अनदेखी की गई जिसके चलते वह काफी नाखुश थे और इसीलिए रायुडू ने संन्यास की घोषणा कर दी|
युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने अंबाती रायुडू के संन्यास लेने पर सवाल खड़ा किया है और इसके लिए एक खिलाड़ी को जिम्मेदार भी बताया है| योगराज सिंह पिछले कुछ समय से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह को आड़े हाथो लेते रहे है|
योगराज सिंह ने कहा - अंबाती रायुडू के संन्यास के पीछे ये खिलाड़ी है जिम्मेदार !
अंबाती रायुडू के संन्यास के पीछे योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराया है| और धोनी की तुलना गन्दगी से भी की है| इससे पहले योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी पर वीरेन्द्र सहवाग, युवराज सिंह और गौतम गंभीर के करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया था|
योगराज सिंह ने कहा की, 'रायुडू मेरे बेटे आपने जल्दबाजी में फैसला कर लिया| आप रिटायरमेंट से बाहर आओ और उनको दिखाओं की आप क्या कहने में सक्षम हो| एमएस धोनी जैसे लोग हमेशा के लिए नहीं रहेंगे, इस तरह की गन्दगी हमेशा की लिए नहीं रहेगी| सबसे खास बात यह है की अंबाती रायुडू को विश्वकप 2015 में भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन पुरे टूर्नामेंट में उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था|
सिर्फ इतना ही नहीं पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर ने भी अंबाती रायुडू के संन्यास लेने पर सवाल खड़ा किया था| इसके अलावा युवराज सिंह ने संन्यास लेने पर भी कुछ ऐसे ही सवाल उठे थे|


