हार के बाद बोले विराट- अगर ये बल्लेबाज नहीं होता आउट तो परिणाम कुछ और होता

रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2019 का मैच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड विश्व कप में अभी भी सुरक्षित है।

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन जॉनी बेयरस्टो ने बनाए। उन्होंने 109 गेंदों पर 111 रनों की तूफानी पारी खेल। जबकि बेन स्टोक्स और जेसन रॉय ने तूफानी अर्धशतक लगाया।

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने तूफानी शतक जड़ा जबकि कोहली ने पांचवां अर्धशतक लगाया। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। हार के बाद भी भारत अंक तालिका में 11 अंकों के साथ नंबर दो पर है जबकि इंग्लैंड चौथे स्थान पर आ चुका है।
ये कहा विराट ने
इस हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि 'इंग्लैंड ने तीनों डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। एक समय पर लग रहा था कि वे 360 रन तक बना लेंगे। बेन स्टोक ने शानदार बल्लेबाजी की। परंतु हम ने अंतिम समय में मैच खींचा और इंग्लैंड को 337 रनों पर रोका।'

आगे विराट कहते हैं कि 'ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। यदि वे आउट नहीं होते तो परिणाम कुछ और हो सकता था। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। अंतिम समय में एम एस धोनी ने बाउंड्री लगाने की पूरी कोशिश की परंतु वे नहीं कर पाए। हमारे पास मैच जीतने का अच्छा मौका था। हमें अगले मैच में चीजों पर बैठना और आकलन करना तथा सुधार करना होगा।'
loading...