रोहित इतिहास रचने के करीब, BAN के खिलाफ तोड़ सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड, देखें रिकॉर्ड लिस्ट
1 जुलाई को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इस वर्ल्डकप का 39 वां मुकाबला खेला गया था जिसमें श्रीलंका टीम ने शानदार जीत हासिल कर ली है।
वहीं भारतीय टीम के अब तक इस वर्ल्ड कप में कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें से पांच मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच में हार व एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
आज 2 जुलाई को भारत पर बांग्लादेश टीम के बीच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से जबरदस्त मुकाबला खेला जाएगा. जिसमें भारतीय टीम जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी।
रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी का खेल दिखाते हैं तो वह बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं तो आइए जानते हैं रिकॉर्ड्स के बारे में
1. यदि रोहित शर्मा इस मैच में शतक जड़ने में कामयाब हो पाते हैं. तो रोहित एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे जबकि भारत के एकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे. इस वर्ल्ड कप में रोहित अभी तक 3 शतक जमा चुके हैं।
2. वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (6 शतक ) के नाम हैं. जबकि उनके बाद रिकी पोंटिंग और कुमार संगाकारा के नाम 5-5 शतक का रिकॉर्ड है. इस मैच में शतक जड़ते ही रोहित वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले दुनिया के ओवरआल तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे और पोंटिंग और संगाकारा की बराबरी कर लेंगे।
3. इस मैच में 77 रन बनाते ही रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल रोहित 440 रनों के साथ 6वें स्थान पर बरकरार हैं. उने वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 77 रनों की दरकार है।
4. इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच के नाम है. वो अब तक 49 चौके लगा चुके हैं. जबकि रोहित इस लिस्ट में 46 चौके के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं. उन्हें सबसे पहले यह कारनामा करने के लिए 4 चौके की दरकार है।




