यदि आज भी बारिश हुई तो फाइनल में प्रवेश के लिए भारत को मिल सकते हैं 6 लक्ष्य, देखें समीकरण

आपको बता दें कि कल 9 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की वजह से सस्पेंड होने के कारण आज 10 जुलाई को खेला जाएगा। शादी की बारिश के कारण मैच रोके जाने तक न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए थे। अब रिजर्व डे पर ये मैच 46.1 ओवर के बाद से न्यूजीलैंड की पारी से आगे बढ़ाया जाएगा।
दोस्तों आपको बता दें कि बारिश आने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 46.1 ओवर का खेल पूरा कर चुके थे। बारिश आने से पहले तक रॉस टेलर 67 और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम 3 रन बनाकर खेल रहे थे। इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 95 गेंदों में 67 रनों की पारी खेल कर आउट हो चुके थे।


दोस्तों यदि बारिश आज भी होती रही और न्यूजीलैंड को दोबारा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाता है। तब भारत को फाइनल में प्रवेश के लिए डकवर्थ लुईस स्टर्न नियम (डीएलएस) के तहत ये 6 लक्ष्य दिए जा सकते हैं। पुतले दोस्त बात करते हैं उन 6 लक्ष्य के बारे में।
न्यूजीलैंड को दोबारा बल्लेबाजी का मौका न मिलने की स्थिति में भारत के लिए विभिन्न ये 6 लक्ष्य संभव हैं।
1. 46 ओवर में 237 रनों का लक्ष्य
2. 40 ओवर में 223 रनों का लक्ष्य
3. 35 ओवर में 209 रनों का लक्ष्य
4. 30 ओवर में 192 रनों का लक्ष्य
5. 25 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य
6. 20 ओवर में 148 रनों लक्ष्य
दोस्तों अगर आज भी रिजर्व डे पर बारिश के चलते कम से कम 20 ओवर का खेल भी संभव नहीं हो पाता है। तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा। पॉइंट टेबल में भारतीय टीम नंबर 1 पर है इस स्थिति में भारत को इस मैच का विजेता घोषित करते हुए फाइनल में प्रवेश दे दिया जाएगा।
loading...