मौजूदा समय में ये 5 हैं भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर, नंबर 1 के सामने रन लेना बेहद मुश्किल

नमस्कार दोस्तों, भारतीय टीम के लिए अब तक कई बेहतरीन फील्डर खेल चुके हैं जिसमें मोहम्मद कैफ, युवराज सिंह, अजय जडेजा और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। दोस्तों आज हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो मौजूदा समय में भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन फील्डर है।
5. रोहित शर्मा-

मौजूदा समय में ये 5 हैं भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर, नंबर 1 के सामने रन लेना बेहद मुश्किल
Copyright Holder: Cricket Champion
रोहित शर्मा भारतीय टीम के बेहतरीन फील्डर्स में से एक है उन्होंने 215 वनडे मैचों में 77 कैच पकड़े हैं और 94 T20 मैचों में 35 कैच पकड़े हैं। रोहित शर्मा फील्डिंग से अपनी टीम के लिए कई रन बचाते हैं।
4. विराट कोहली-

Copyright Holder: Cricket Champion
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी ही नहीं अच्छी फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। विराट कोहली ने 236 वनडे मैचों में 117 कैच पकड़े हैं और 67 T20 मैचों में 35 कैच पकड़े हैं।
3. हार्दिक पांड्या-

Copyright Holder: Cricket Champion
ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के बेहतरीन फिल्डर है। हार्दिक पांड्या मुश्किल से मुश्किल कैच भी आसानी से पकड़ लेते हैं। हार्दिक पांड्या ने 54 वनडे मैचों में 22 कैच पकड़े हैं और 38 T20 मैचों में 23 कैच पकड़े हैं।
2. सुरेश रैना-

Third party image reference
सुरेश रैना फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं मगर मौजूदा समय में वह भारतीय टीम के बेहतरीन फील्डर्स में से एक है। सुरेश रैना ने 226 वनडे मैचों में 102 कैच पकड़े हैं और 78 T20 मैचों में 42 कैच पकड़े हैं।
1. रविंद्र जडेजा-

Third party image reference
रविंद्र जडेजा मौजूदा समय में भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर है। रविंद्र जडेजा के सामने बल्लेबाजों के लिए रन लेना भी बहुत मुश्किल होता है और वह मुश्किल कैच को भी आसान बना लेते हैं। रविंद्र जडेजा ने 153 वनडे मैचों में 56 कैच पकड़े हैं और 40 T20 मैचों में 18 कैच पकड़े हैं।
loading...