बांग्लादेश के खिलाफ जीतना है तो भारतीय टीम में होने चाहिए यह 5 बल्लेबाज, नंबर 1 टीम की जान
2 जुलाई को वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी, ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे बल्लेबाजों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें मौका देकर भारतीय टीम यह मैच जीतने में कामयाब हो सकती है।
1. रोहित शर्मा
भारतीय टीम के सबसे खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले धुरंधर बल्लेबाज बनकर उभरे हैं, उन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में 6 मैचों में 440 रन बनाए हैं, ऐसे में रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2019 में जिस खतरनाक फॉर्म में खेल रहे हैं, वह बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
2. विराट कोहली
भारतीय टीम के इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली वर्ल्ड कप 2019 में पिछले 5 मैचों में लगातार 5 फिफ्टी लगा चुके हैं, वहीं उन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में 6 मैचों में 382 रन बनाए हैं, ऐसे में विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के लिए सबसे महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
3. ऋषभ पंत
भारतीय टीम के उभरते हुए खतरनाक युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत वर्ल्ड कप 2019 में 1 मैच खेलते हुए 32 रनों की पारी खेलकर काफी अच्छे फॉर्म में दिख चुके हैं, ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ ऋषभ पंत को टीम में मौका देकर भारतीय टीम जीत के प्लेटफार्म पर लौटने में कामयाब हो सकती है।
4. एमएस धोनी
भारतीय टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज एमएस धोनी वर्ल्ड कप 2019 में 6 मैचों में 188 रन बना चुके हैं, ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ एक बार फिर एमएस धोनी को टीम में मौका देकर भारतीय टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो सकती है।
5. हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम के सबसे खतरनाक फिनिशर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2019 में खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिख चुके हैं, उन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में 6 मैचों में 187 रन बनाए हैं, ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।




