पहले सेमीफाइनल में बारिश ने डाली बाधा, 20 ओवर का हुआ मैच तो भारत को बनाने होंगे इतने रन
विश्वकप के 46वें मैच में आज आमना सामना हो रहा है भारत और न्यूजीलैंड के बीच। यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां बारिश की वजह से खेला रुका हुआ है। तब तक न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 211 रन बनाए जबकि उसके 5 विकेट गिर चुके हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को शुरुवाती ओवरों में रन बनाने में काफी समस्या हुई यही वजह रही कि पहले 10 ओवरों में न्यूजीलैंड सिर्फ 27 रन ही बना पाई और उसका 1 महत्वपूर्ण विकेट गुप्टिल के रूप में भी गिर गया।
20 ओवर का हुआ मैच तो भारत को बनाने होंगे इतने रन
ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में बारिश काफी तेज हो रही है ऐसे में अगर मैच पूरे ओवर का नहीं हुआ और डकवर्थ लुईस नियम मैच में लागू हुआ तो भारत के लिए ही मुसीबत खड़ी हो सकती है। क्योंकि ऐसे में यदि भारत को कोई ऐसा लक्ष्य मिल जाता है जिसमें कुल गेंद और कुल रन में कोई ज्यादा अंतर नहीं रहा तो भारतीय टीम हड़बड़ाहट में मैच हार सकती हैं। यदि डकवर्थ लुईस नियम लागू हुआ और 20 ओवर का मैच हुआ तो भारत को जीत के लिए 148 रन बनाने होंगे।

