अगर टीम इंडिया को जीतना है विश्व कप 2019 तो हारना होगा श्रीलंका से अंतिम मैच, देखें कारण

विश्व कप 2019 का 41वां मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, इस मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रनों से हरा दिया है, इंग्लैंड के 305 रनों के जवाब में न्यूज़ीलैंड‌ की टीम 45 ओवर में 186 रनों पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड विश्व कप 2019 में सेमीफाइनल में शामिल होने वाली तीसरी टीम बन गई है। लेकिन देखा जाए न्यूजीलैंड का ही टॉप 4 में रहना तय हैं।
विश्व कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक मैच जीतकर प्वाइंटेबल में सबसे ऊपर मौजूद हैं। भारतीय टीम का स्थान लिस्ट में दूसरा हैं। इंग्लैंड टीम नंबर 3 पर पहुंच गई है। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 4 नंबर पर बनी हुई है।

टॉप 4 टीम में शामिल होने के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान अपने अंतिम मुकाबले जीत भी जाती है तो भी नेट रन रेट के अनुसार सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। इसलिए टीम इंडिया का सेमीफाइनल इंग्लैंड या न्यूजीलैंड से होना तय हैं।

यदि भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 6 जुलाई को खेले जाने वाला अपना अंतिम मुकाबला जीतती है, और ऑस्ट्रेलिया अपना अंतिम मुकाबला हार जाती है, तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीम पॉइंट टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी।
और भारतीय टीम का सेमीफाइनल 3 नंबर की टीम इग्लैंड से होगा। जिस तरह इंग्लैंड टीम प्रदर्शन कर रही है इससे टीम इंडिया सेमीफाइनल में यदि इंग्लैंड से हारती है तो इंडिया का विश्व कप 2019 जीतना नामुमकिन हो जाएगा।
loading...