वनडे 2019 में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, धोनी का स्थान चौंकाने वाला
हाल ही में सम्पन्न हुए विश्व कप में भारतीय टीम खिताब से तो 2 कदम दूर रह गई लेकिन पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने काबिले तारीफ प्रदर्शन किया। इस विश्व कप में ही नही बल्कि पूरे साल 2019 में ही भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं। तो आइये आज हम उन टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने इस साल सर्वाधिक रन बनाए हैं।
1.रोहित शर्मा
Third party image reference
विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा इस साल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित अब तक 22 पारियों में 6 शतक की मदद से कुल 1204 रन बना चुके हैं।
2.विराट कोहली
Third party image reference
भारतीय टीम के कप्तान और रनमशीन के नाम से प्रसिद्ध विराट कोहली इस साल 20 पारियों में 55.47 की औसत से कुल 1054 रन बना चुके हैं। आपको बता दे कि विराट विश्व कप में तो एक भी शतक नहीं लगा पाए लेकिन फिर भी विराट ने इस साल 3 शतक अपने नाम कर ही लिए हैं।
3.एम एस धोनी
Third party image reference
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल अपनी संन्यास की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दे कि धोनी ने इस साल अब तक 16 पारियों में 60 की जबरदस्त औसत से कुल 600 रन बनाए हैं। धोनी का इस साल का उच्चतम स्कोर नाबाद 87 रन हैं।
4.शिखर धवन
Third party image reference
विश्व कप 2019 में मात्र 2 मैच खेलने वाले शिखर धवन रन बनाने के मामले में ज्यादा पीछे नहीं हैं। धवन ने इस साल मात्र 15 पारियों में 2 शतक की मदद से 545 रन बनाए हैं। यदि धवन विश्व कप में चोटिल नहीं होते तो रनों का पहाड़ ओर ऊपर चला जाता।
5.लोकेश राहुल
Third party image reference
भारतीय टीम में नंबर 4 और ओपनिंग की भूमिका निभाने वाले युवा बल्लेबाज लोकेश राहुल ने अब तक इस साल 10 पारियों में कुल 387 रन बनाए हैं।
ये रहे टॉप-10 बल्लेबाज
Third party image reference
इस सूची में साल 2019 में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में बताया गया हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में तो हम पहले ही देख चुके हैं और शेष 5 बल्लेबाजो के इस सूची में देख सकते हैं।





