बेन स्टोक्स ने कहा, इन 2 टीमों के बीच होगा वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला, आप भी देखें

इंग्लैंड में इस समय क्रिकेट का माहौल है क्योंकि वर्ल्ड कप 2019 का आगाज इंग्लैंड में हो चुका है। और अभी तक बहुत से मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि मौजूदा वर्ल्डकप के प्वाइंट टेबल लिस्ट में न्यूजीलैंड पहले स्थान, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान और भारत तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा बाकी टीमों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया है।

लेकिन बहुत सारे क्रिकेट दिग्गजों का कहना है कि इस बार यह वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया या फिर इंग्लैंड में से कोई एक टीम जीतेगी। परंतु आईपीएल के दौरान एक न्यूज़ वेबसाइट ने सोढ़ी, स्टीव स्मिथ, जॉस बटलर, बेन स्टोक्स और ओशन थॉमस का इंटरव्यू लिया था।

इस इंटरव्यू के दौरान इनसे बहुत से सवाल पूछे गए थे। उन्होंने पूछा कि इस बार वर्ल्ड कप 2019 में फाइनल मुकाबले में कौन सी टीम पहुंच सकती है। इसका जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि इस बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

इसके बाद सोढ़ी ने कहा कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला हो सकता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इंग्लैंड के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कहा कि इस बार इस वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और भारत के बीच में भिड़ंत हो सकती है ऐसा बेन स्टोक्स इसलिए कह रहे हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के दम पर भारत फाइनल तक पहुंच सकता है।
loading...