भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट में 10 ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन को तोड़ पाना मुश्किल
क्रिकेट विश्व का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल हैं। भारतीय टीम और खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में-
1- पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का रिकॉर्ड है।
1- पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का रिकॉर्ड है।
2.सचिन के नाम वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है। भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय मैचों में 463 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक बनाए और 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए।
3- भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक बनाए हैं, वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
4- युवराज सिंह, जिन्होंने टी 20 मैच में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए। वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया था।
5- अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ केवल 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
6- भारतीय विकेटकीपर धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (183) खेलने का रिकॉर्ड है।
7- इरफान पठान के नाम टेस्ट मैच के पहले ओवर में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया।
8- पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के नाम एक विश्व कप मैच में 4 कैच पकड़ने का विश्व रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड 2003 विश्व कप में कैफ ने बनाया था।
9- अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पहले दोहरे शतक का रिकॉर्ड भारत के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बनाया।
10- करुण नायर चौथे टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इतने कम टेस्ट मैच में कोई तिहरा शतक नहीं था।
