विश्व कप सेमीफाइनल में रोहित के निशाने पर युवराज का बड़ा रिकॉर्ड, बन सकते है नं 1 खिलाड़ी

दोस्तों विश्व कप लीग के सभी मुकाबले खत्म हो गए हैं अब सेमीफाइनल मुकाबला 9 जुलाई को भारत बनाम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय काफी फॉर्म में नजर आ रहे हैं रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में बहुत बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं। कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड।

दोस्त आप लोगों को बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के तरफ से विश्व कप के एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैन आफ द मैच अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह हैं। युवराज सिंह ने अपने करियर में विश्व कप 2011 में 4 बार मैन ऑफ द मैच खिताब जीता है। वही सचिन तेंदुलकर 2003 विश्व कप में 3 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

दोस्तों रोहित शर्मा भारत श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब पाकर युवराज सिंह की बराबरी कर ली थी। अब सेमीफाइनल में अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा अच्छा प्रदर्शन करते हैं और मैन आफ द मैच का खिताब पाते हैं तो वह युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व कप के एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ़ द मैच का खिताब जीतने वाले नंबर एक भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
loading...