WORLD CUP 2019: महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर सामने आया जसप्रीत बुमराह का हैरान कर देने वाला बयान

विश्व कप 2019 इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है. इस विश्व कप का फाइनल मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जायेगा. ये विश्व कप अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुका है. महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शानदार कैच पकड़ा, धोनी के इस कैच की तारीफ न सिर्फ उनके फैन्स ने की बल्कि जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली और आईसीसी तक को उनका यह कैच पसंद आया.

जसप्रीत बुमराह ने बताया की धोनी का कैच देख ऐसा था उनका रिएक्शन


गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच मे उनकी टीम पर प्रेशर बनाने के लिए बुमराह को उतरा गया, वेस्टइंडीज की तरफ से क्रीज पर आए थे, कार्लोस ब्रेथवेट. बुमराह ने सही लाइन लेंथ से उनको एक गेंद फेकी और उससे भी ज्यादा काबिले तारीफ था धोनी का हवा मे उस कैच को पकड़ना.

जब मैच के बाद चहल ने बुमराह से पूछा की उनको कैसा लगा तो बुमराह ने बोला की इतने साल से सब उनके कैच पकड़ने की कला को देख रहे है ऐसे मे उनका योगदान तो सबको पता ही है.

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर जसप्रीत बुमराह ने कही यह बात

जसप्रीत बुमराह ने बताया की सबको लग रहा होगा की वह काफी धीरे खेल रहे है, पर ऐसा करना जरुरी होता है क्योंकि पहले आपको वहां का माहौल समझना होगा तब जाकर ही बड़े शॉट खेल पाएंगे.
टीम मे वो जिस स्थान पर खेलने उतरते है वह काफी महत्त्वपूर्ण स्थान है. धोनी की वजह से ही हम 268 का स्कोर बना पाए, उनका यही अनुभव हमारी टीम के काम आता है. मैच खत्म करने का उनका हुनर सबसे अलग  है.


loading...