WORLD CUP 2019: भारत से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के इस स्टार खिलाड़ी पर आईसीसी ने लगाया बड़ा जुर्माना, ये रही वजह
भारत के खिलाफ विश्व कप में वेस्टइंडीज को 125 रनों की करारी हार मिली है। इस हार के साथ ही टीम इस टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 268 रन बनाए थे। विंडीज के पास एक से बढकर एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं लेकिन पूरी टीम सिर्फ 143 रनों पर आउट हो गयी।
ब्रेथवेट पर लगा जुर्माना
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट पर भारत के खिलाफ मैच के बाद जुर्माना लगाया गया है। उनपर अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने का आरोप थे। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के सामने उन्होंने अपनी गलती भी मान की है।
भारतीय पारी के 42वें ओवर में उनकी गेंद को अंपायर ने वाइड दिया था। कार्लोस इस फैसले से खुश नहीं थे और नाराजगी जताई थी। इस गलती के लिए उनके मैच फ़ीस का 15% काट लिया गया है।
क्या है आईसीसी का नियम?
आईसीसी के आर्टिकल 2.8 के तहत उन्हें दोषी पाया गया था। यह नियम एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाने से संबंधित है। इसमें सजा के तौर पर 50% तक मैच फीस का जुर्माना लग सकता है।
इसके साथ उन्हें खिलाड़ियों के साथ एक या दो डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया जाता है। इससे पहले 14 जून को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी कार्लोस ब्रेथवेट को इसी गलती के लिए एक डिमेरिट पॉइंट मिला था।
नहीं चला बल्ला
कार्लोस ब्रेथवेट ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। नीचे के बल्लेबाजों के साथ शतक बनाकर उन्होंने टीम को जीत के करीब पहुंचना दिया था लेकिन अंत में छक्का जड़कर विनिंग रन बनाने के चक्कर में आउट हो गया थे।
भारत के खिलाफ मैच में वह ऐसा कुछ भी करने में असफल थे। उनके क्रीज पर आते ही विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी अटैक पर ला दिया। 5 गेंद में सिर्फ एक रनों की पारी खेलकर वह बुमराह का शिकार बन गये।

