WC 2019 : यदि सेमीफाइनल और फाइनल बारिश में हुआ रद्द तो इस तरह घोषित किया जाएगा विजेता

इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित विश्व कप 2019 में अब तक खेले गए कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे तो कई मुकाबलों में बारिश का शाया रहा जिस कारण मुक़ाबका रद्द करना पड़ा। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 13 जून को खेले जाने वाले मुकाबले में भी बारिश का साया रहा। 3 बजे से शुरू होने वाला मैच बिना टॉस हुए रद्द हुआ। पिछले 4 दिन में 3 मुकाबले बिना टॉस के रद्द हुए।
विश्व कप 2019 में इसी हफ्ते 3 मुकाबले रद्द हुए एवं इंग्लैंड के मौसम के मिजाज को देखते हुए तमाम क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल उठा रहा है की यदि नॉकआउट राउंड या फाइनल मुकाबले में बारिश ने अड़चन पैदा किया या मुलाबला टाई रहा तो किस तरह से विजेता घोषित किया जाएगा ?

टाई रहने पर इस तरह से चुना जाएगा विजेता :-

विश्व कप का सेमीफाइनल या फाइनल मुकाबला टाई होता है तो इस दशा में सुपर ओवर से मैच विजेता का निर्णय किया जाएगा। बता दें की यह नियम लीग मैचो में लागू नहीं है।

बारिश से रद्द होने की स्थिति में ऐसे होगा फैसला :-

सेमीफाइनल या फाइनल मुकाबला यदि बारिश में रद्द होता है तो रिजर्व डे का प्रावधान ICC के नियमों में है। लीग मैचों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

फाइनल और सेमीफाइनल मैच में दोनो दिन बारिश होने पर :-

यदि सेमीफनाल दोनो दिन बारिश में धुला तो अंकतालिका में टॉप टीम फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करेगी, और यदि ऐसा फाइनल मैच में हुआ तो दोनो टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।

loading...