PAK को हराने के बाद विराट कोहली ने रोहित शर्मा को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात,जानकर होगी खुशी
भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आये . मैच के बाद विराट कोहली ने पोस्ट मैच सेरेमनी में कहा, ”हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे . अगर आप सही जगह पर गेंदबाजी करते हैं तो मैच आपके हाथ में रहता हैं . मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूँगा, जो बरसात होने के बाद हमारे समर्थन बढ़ाते रहे .
पहली तीनों पारियों में रोहित शर्मा ने कमाल का खेल दिखाया हैं . पहला मैच रोहित ने अकेले अपने दम पर टीम को जीताया था, दूसरे मैच में पूरी टीम को जीत का श्रेय जाता था और आज फिर रोहित ने मैच जीताया . आप अकेले 330 रन नहीं बना सकते, केएल राहुल और रोहित ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और रोहित तो 70-75 के बाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे . आज रोहित ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह वनडे क्रिकेट के सबसे बेस्ट खिलाड़ी हैं .
मैच की परिस्तिथि के अनुसार मैंने खेल दिखाया और अंत में हार्दिक को भी हाथ दिखाने थे . अभी तक हमारी टीम के लिए सभी सही काम कर रहा हैं . हमारा मध्यक्रम काफी मजबूत हैं और मुझे इस टीम के साथ खेलने में बड़ा मजा आ रहा हैं .

