मैच से पहले नए ऐड के सहारे लिया 'अभिनंदन' का बदला, PAK को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें VIDEO
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (icc world cup 2019) में रविवार को भारत (india) और पाकिस्तान (pakistan) जब मैनचेस्टर के मैदान पर आमने- सामने होंगे तो रोमांच चरम पर होगा। लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया पर भारत और पाक मैंच को लेकर एक और वीडियो वायरल (virel video) हो रहा है, जिसमें दोनों टीमों के 'प्रतिनिधि' एक-दूसरे का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं, लेकिन आखिर में भारतीय फैन की ही जीत होती है।
20 घंटे पहले यू-ट्यूब (you tube) पर जारी इस वायरल वीडियो को अभी तक 12 लाख 57 हजार 356 बार देखा जा चुका है। यू-ट्यूब पर 'वी सेवन पिक्चर्स' नाम से डाला गया वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के माध्यम से पाकिस्तान को मुह तौड़ जबाव दिया गया है।
बात दें कि वर्ल्ड कप (world cup) में भारत के सामने पाकिस्तानी टीम बहुत ज्यादा तनाव दिखने मे लगती है। वर्ल्ड कप मे अब-तक दोनो टीमो के बीच 6 मुकाबले हुए ,जिसमे भारत विजेता रहा। प्रशंसको के लिए भारत औऱ पाकिस्तान का मैच वर्ल्ड कप के फाइनल जैसा ही रहा है।
