NDvsNZ: मैच रद्द होने से विराट कोहली हुए निराश, पाकिस्तान के बारे में भी कही दी ये बात
के बीच होने वाला विश्व कप 2019 का 18वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। नॉटिंघम में होने वाले इस मैच में बारिश और खराब मौसम की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया। दोनों टीमों को मैच का एक- एक अंक मिल गया है। इस विश्व कप में यह चौथा मैच है जो बारिश की भेंट चढ़ गया।
विराट कोहली निराश
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मैच नहीं होने की वजह से काफी निराश हैं। भारत को अभी तक खेले दोनों मैचों में जीत मिली थी और टीम भी शानदार फॉर्म में चल रही है। मैच रद्द होने का बाद विराट कोहली ने कहा
“मैच खेलने का मौका नहीं मिलने से निराशा है। खिलाड़ियों के नजरिए और जहां दोनों टीमें खड़ी हैं, उससे अगर मैदान खेलने के लिए सुरक्षित नहीं है तो मुकाबला नहीं होना ही सही है। कोई भी इस समय चोटिल होना नहीं चाहेगा। हमने अच्छी क्रिकेट खेली है और हम जहां खड़े हैं उससे ज्यादा चिंतित नहीं हैं। दो मैच की जीत ने हमें काफी आत्मविश्वास दिया है। यह केवल खेल समय प्राप्त करने के लिए है और यह रविवार को होना चाहिए।”
16 जून को भारत- पाक मुकाबला
भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला है। इस मैच पर पूरी दुनिया की नजर है। पाक टीम अभी तक इतिहास में भारत को नहीं हरा पाई है। विराट कोहली और टीम इंडिया इस मैच के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा
“जैसे ही आप मैदान में प्रवेश करते हैं, यह सब शांत हो जाता है। खेल के आसपास सभी उत्साह और यह चीजें उन लोगों को डरा सकती हैं, जो पहली बार खेल रहे हैं। हमारे लिए यह हमारे स्कील को दिखाने के बारे के बारे में है, क्योंकि हम सभी पेशेवर खिलाड़ी हैं। यह काफी समय से प्रतिस्पर्धी है, यह एक मार्की इवेंट है और यह इस तरह के आयोजन का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।”

