INDvsWI: मैच में बन सकते हैं 9 बड़े रिकॉर्ड, विराट और गेल कर सकते हैं बड़ा कारनामा
आईसीसी विश्व कप 2019 के 34वें मैच में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होने वाला है। यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाएगा। इसी मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को हराया था। भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, वहीं वेस्टइंडीज को अभी तक सिर्फ 1 जीत मिली है। टेबल में वह 7वें स्थान पर हैं।
इस मैच में दोनों ही टीमों के कई खिलाड़ियों के पास बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। आईए आपको उसके बारे में बताते हैं।
1. भारतीय कप्तान विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 19,963 रन दर्ज है। मैच में 37 रन बनाते ही उनके 20 हजार इंटरनेशनल रन पूरे हो जाएंगे। उनसे पहले 11 खिलाड़ी यह कारनामा कर चुके हैं।
2. विराट कोहली 20 हजार रन बना लेते हैं, तो 418 पारियों में यह कारनामा करेंगें। उनसे पहले सचिन और लारा ने 454 पारियों में 20 हजार रन बनाए थे।
3. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक 126 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने इसमें 59 मैच जीते हैं, वहीं वेस्टइंडीज को 62 मैचों में जीत मिली है। दो मैच टाई और 3 बेनतीजा रहा।
4. विश्व कप में दोनों टीमों के बीच 8 मैच हुए हैं। भारत ने 5 और वेस्टइंडीज ने 3 मैच जीता है।
5. हार्दिक पांड्या के वनडे क्रिकेट में 48 विकेट हैं और 2 विकेट लेते ही 50 विकेट लेने वाले 38वें भारतीय गेंदबाज हो जाएगें।
6. भारत को इस मैच में हार मिलता है तो इस विश्व कप में टीम की पहली हार होगी।
7. वेस्टइंडीज ने विश्व कप 1992 के बाद भारत के खिलाफ विश्व कप में कोई मुकाबला नहीं जीता है। टीम इस मैच में अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी।
8. महेंद्र सिंह धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में 225 छक्के हैं वहीं रोहित शर्मा के नाम 224 छक्के हैं। दोनों बल्लेबाज इस मैच में एक- दूसरे से आगे निकलना चाहेंगे।
9. क्रिस गेल के नाम 10345 रन दर्ज हैं। 61 रन बनाते ही वह वनड क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी 10405 रनों के साथ ब्रायन लारा पहले स्थान पर है।

