INDvsPAK: भारत की हार के लिए दुआ करेंगी ये 3 टीमें, जबकि यह कप्तान चाहेगा उसकी जीत

दोस्त, एक बार फिर आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। विश्व कप 2019 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज दोपहर 3:00 बजे से मैनचेस्टर के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों ही एक दूसरे का चिर-प्रतिद्वंदी टीमें है।

यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस संबंध में भारत और पाकिस्तान की टीम में जोरदार तैयारियां कर रही हैं। भारतीय टीम हर हाल में यह मुकाबला जीतना चाहेगी। पॉइंट्स टेबल का समीकरण कुछ इस प्रकार बन चुका है कि कुछ टीमों को भारत की हार से फायदा हो सकता है, जो की निम्नलिखित हैं।
1- पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि वर्तमान स्थिति में भारतीय टीम टेबल में चौथे स्थान पर है। इस प्रकार यदि पाकिस्तान के विरुद्ध आज का यह मुकाबला भारतीय टीम जीतने में सफल हो जाती है, तो भारतीय टीम दूसरे अथवा तीसरे स्थान पर आने में सफल हो सकती हैं। इस प्रकार न्यूजीलैंड-इंग्लैंड की टीमें चाहेंगी कि भारतीय टीम के मुकाबला गंवा दें, ताकि उनका स्थान बरकरार रहे। पाकिस्तान यही चाहेगा कि वह भारत को हराकर पॉइंट्स टेबल में आगे बढ़े। इस प्रकार यह तीन टीमें भारत की हार की दुआ करेंगी।
2- पॉइंट्स टेबल के समीकरण के दृष्टिकोण से अगर बात की जाए तो भारत की जीत से सिर्फ भारत का ही फायदा हो सकता है‌। इस प्रकार भारतीय टीम के कप्तान जरूर चाहेंगे कि यह मुकाबला जीतकर विश्व कप में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखें क्योंकि भारतीय टीम ने अब तक विश्व कप में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।
loading...