IND vs WI मैच पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल, मैच रद्द हुआ तो इस टीम का होगा जबरदस्त फायदा

वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मैच में भारतीय टीम का मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम से होने वाला है। भारतीय टीम अबतक 5 मैच में 4 मैच जीतकर शानदार परफॉर्मेंस करने में सफल रही है तो वहीं अपने 6 मैच में वेस्टइंडीज की टीम केवल 1 मैच ही जीत पाई है।
यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होगा, दोनों ही टीमें इस मैच में जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। भारत की टीम इस मैच में जीत हासिल कर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी चाहेगी तो वही वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में जीत अजीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद को जिंदा रखना चाहेगी।
आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्ल्ड कप में अबतक कुल 8 मैच हुए हैं जिसमें 5 मैच भारत जीतने में सफल रहा है ल तो वहीं वेस्टइंडीज 3 मैच जीतने में सफल रही है।

बारिश होने के आसार :-

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच मैनचेस्टर में होने वाला है। मौसम विभाग की माने तो आज बारिश की संभावना कम है और मैच के समय धूप निकलेगी। वैसे पिछले कुछ दिनों से मैनचेस्ट में बारिश हुई है जिसके कारण टीमों ने इंडोर में प्रैक्टिस की है। लेकिन गुरूवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।

इस टीम को होगा फायदा


आज का मैच अगर रद होता है तो इंग्लैंड को सबसे ज्यादा फायदा होगा, इंग्लैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे। इंग्लैंड की टीम यही दुआ करेगी आज का मैच भारतीय टीम हार जायें। इंग्लैंड ने अब तक इस मुकाबले में सात मैच खेले हैं। और चार मैचों में जीत हासिल कर 8 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर स्तिथ है।
loading...