IND vs PAK: मोहम्मद आमिर को अंपायर ने दी चेतावनी, फिर ऐसा किया तो मिलेगी सजा
इंग्लैंड के मैनचेस्टर में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2019 का महामुकाबला शुरू हो चुका है। विश्व कप के 22वें मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर विराट कोहली को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। सरफराज को लगा था कि वे जल्दी विकेट लेकर भारतीय टीम पर दबाव बना देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारत सलामी बल्लेबाजों ने 18 ओवर में ही 100 की साझेदारी कर डाली। मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान से सबसे ज्यादा उम्मीद थी लेकिन उन्होंने अपनी टीम को निराश तो किया ही, ऐसी गलती भी की जिस कारण अंपायर ने उन्हें दो बार चेतावनी दी। आमिर अगर एक बार और यह गलती करते हैं तो इस मैच वे फिर से गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।
इंग्लैंड में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद आमिर इस मैच में बेरंग दिखे। उन्हें पहले स्पेल में कोई विकेट नहीं मिला और साथ ही पिच पर चलने के कारण उन्हें अंपायरों ने दो बार चेतावनी दी। आमिर दूसरी ओवर की तीसरी और पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर पिच पर चले गए थे। उन्हें दोनों बार वार्निंग दी गयी।
एक मैच में तीसरी बार ऐसा करने पर गेंदबाज को फिर मैच में बोलिंग करने से रोक दिया जाता है। भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी वर्ल्ड कप में 7वीं बार आमने-सामने हैं। इससे पहले के सभी 6 मैच भारत ने जीता है।