अगर बारिश से रद्द हुआ IND vs NZ मैच तो इस टीम को होगा जबरदस्त फायदा और इसे होगा नुकसान

इंग्लैंड में खेले जा रहे वनडे विश्व कप 2019 में आज 18वें मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीम ट्रेंटब्रिज में एक दूसरे को टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरेगी. भारत अपने दोनों मैच जीत चुका है, वहीं न्यूजीलैंड ने अब तक खेले तीनों मैचों में जीत हासिल की है.
विश्व कप 2019 में अब तक बहुत से मैचों में बारिश का प्रभाव देखने को मिला है, तो वहीं कुछ मैच बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द भी करने पड़े. भारतीय टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर हैं. जबकि न्यूजीलैंड टीम टॉप पर है.
यदि आज का मैच बारिश के कारण रद्द घोषित होता है तो भारत और न्यूजीलैंड को 1-1 अंक दे दिया जाएगा. इससे न्यूजीलैंड की टीम के 7 अंक हो जाएंगे और वह 7 अंकों के साथ टॉप पर बनी रहेगी, जबकि भारत के 5 अंक हो जाएंगे, ऐसे में भारत इंग्लैंड को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा..
मैच रद्द होने की स्थिति में भारतीय टीम को फायदा होगा जबकि इंग्लैंड की टीम को एक स्थान का नुकसान होगा.
loading...