IND-AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ इस नई जर्सी में दिखेगी भारतीय टीम, जानिए पूरी सच्चाई और कारण

वर्ल्ड कप 2019 में भारत का अगला मुकाबला 22 जून को अफगानिस्तान के साथ साउथैम्पटन में खेला जाएगा| लेकिन इस मुकाबले में नीली जर्सी वाली भारतीय टीम हमें अलग जर्सी में खेलती नजर आएगी|ऐसा ICC के नए नियम के तहत किया जा रहा है, जिसके तहत विश्वकप खेल रही कई प्रमुख टीमों के लिए दो रंग की जर्सी अनिवार्य की गयी है|

यह नियम सिर्फ उन मैचों में लागू होगा जिनमे दोनों टीमों की जर्सी लगभग एक जैसी होगी| यहाँ एक टीम को मेहमान और दूसरी को मेजबान टीम का दर्जा दिया जाएगा| मेहमान टीम को इस स्थिति में अपनी जर्सी कलर में बदलाव करना होगा|ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत को मेहमान टीम का दर्जा दिया गया है, जिसकी वजह से उन्हें अपनी जर्सी में बदलाव करना होगा|

आपको क्या लगता है क्या भारतीय टीम इस नई जर्सी में वही प्रदर्शन कर पाएगी जैसा वह अपनी पुरानी जर्सी में कर रही है और आपके अनुसार भारतीय टीम के इन दोनों जर्सीयों में कौन सा कलर सबसे बेस्ट है
loading...