वर्ल्ड कप: ICC की इस मिस्ट्री गर्ल के दीवाने हुए लोग, कोहली से सहवाग तक के संग तस्वीरें हुई वायरल

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का रोमांच इस समय हर जगह देखने को मिल रहा है। फैंस और स्टार्स की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रही हैं।
इस बीच एक चेहरा ऐसा भी है जो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्टार्स के साथ कई बार दिख चुका है। यह चेहरा एक लड़की का है जो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के सहित कई और टीमों के खिलाडियों के साथ भी नजर आ रही है।
दरअसल, इस आईसीसी मिस्ट्री गर्ल का नाम ऋद्धिमा पाठक है। जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस तस्वीर में वो भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ नजर आ रही हैं।
आईसीसी मिस्ट्री गर्ल ऋद्धिमा पाठक ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तमाम खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में वो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आ रही हैं।
विराट कोहली के साथ नजर आने वाली ऋद्धिमा पाठक को ट्विटर पेज पर 11.5 हजार लोग फॉलो करते हैं, जबकि इंस्टाग्राम पेज पर उनके 60 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं।
ऋद्धिमा पाठक की प्रोफाइल के मुताबिक वो एक टीवी प्रेजेंटर होने के साथ-साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। इस तस्वीर में भारतीय टीम के खिलाड़ियो के साथ दिखाई दे रही हैं।
वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के साथ ऋद्धिमा पाठक की तस्वीर। फिलहाल ऋद्धिमा आईसीसी से जुड़ी हैं, इसकी वजह से वो सभी खिलाड़ियों से के साथ नजर आ रही हैं।


क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों के साथ ऋद्धिमा नजर आ चुकी हैं।
loading...