ENG VS IND : मैच के दौरान टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज बल्लेबाज हुआ चोटिल

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 38वें मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज के एल राहुल चोटिल हो गए हैं I
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया I इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया I जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और छक्कों-चौकों की बरसात की I
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का लगाया और उसी को रोकने की कोशिश में केएल राहुल चोटिल हो गए I

मैच का 16वां ओवर करने आए युजवेंद्र चहल की तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने बड़ा शॉट खेला I बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे के एल राहुल ने हवा में उछलकर गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहे और पीठ के बल गिर पड़े I इस छक्के के साथ ही जॉनी बेयरस्टो ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया, हालांकि के एल राहुल फिर भी फील्डिंग करते रहे, लेकिन वह दर्द से काफी परेशान दिख रहे थे I इसके कुछ समय बाद वह टीम के फीजियो पैट्रिक के साथ मैदान छोड़कर बाहर चले गए I
loading...