भारत-इंग्लैंड मैच में धोनी से हुई सबसे बड़ी गलती, DRS पर हुई महाचूक


क्रिकेट विश्व कप 2019 का 38वां मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 337 रनों के विशाल स्कोर टीम इंडिया के सामने रखा है। इस मैच में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से सबसे बड़ी गलती हो गई, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ सकता है। 

दरअसल, हुआ ऐसा की 11वां ओवर हार्दिक पांडया कर रहे थे और सामने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर बड़ी अपील हुई। मामला डीआरएस का था, लेकिन टीम इंडिया ने डीआरएस नहीं लिया। अगर धोनी डीआरएस ले लेते तो शायद जेसन रॉय आउट हो जाते और टीम का स्कोर थोड़ा कम होता।

दरअसल, पांड्या की 11वें की पांचवी गेंद जेसन रॉय के लेग साइड से उनके दस्ताने को छूकर सीधे धोनी के दस्तानें में पहुंची। इसके बाद कोहली ने धोनी से पूछा और धोनी ने डीआरएस लेने से इनकार कर दिया। अगर धोनी हां कर देते तो भारत को पहली सफलता मिल जाती और जेसन रॉय अर्धशतक पारी नही खेल पाते। उस समय इंग्लैंड का का स्कोर महज 60/0 था। आपको बता दे कि जेसन रॉय ने 7 चौके और 2 छक्के की मदत से 66 रनों की शानदार पारी खेली।
loading...