इंग्लैंड के खिलाफ धोनी और रोहित शर्मा बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ आज जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो कई रिकॉर्ड बन सकते है। खास कर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के पास मौका होगा कुछ अनोखे और बड़े रिकॉर्ड बनाने का. एक ऐसा रिकॉर्ड जो वेस्टइंडीज़ के महान विवियन रिचर्ड्स को भी पीछे छोड़ सकते हैं।
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज़ों की लिस्ट पर नजर डालें तो ये रिकॉर्ड फिलहाल चार बल्लेबाजों के नाम है। ये हैं शिखर धवन, विवियन रिचर्ड्स, रोहित शर्मा और केन विलियमसन। इन सबने इंग्लैंड में 4-4 शतक लगाए हैं। अगर रोहित एक और शतक लगा देते हैं तो फिर वो यहां सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज़ बन जाएंगे।
एजबेस्टन के मैदान पर रोहित शर्मा का शानदार रिकॉर्ड रहा है। रोहित शर्मा ने यहां 80 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। यहां पिछले मैच में रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस बार वर्ल्ड कप में रोहित अब तक 84 की औसत से 338 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक शामिल हैभारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने 37 मैचों में सबसे ज्यादा 1523 रन बनाए हैं। युवराज का ये रिकॉर्ड टूट सकता है।
धोनी इस रिकॉर्ड से सिर्फ 19 रन दूर हैं। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 1504 रन बनाए हैं। यानी रविवार को धोनी ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। खास बात ये है कि युवराज सिंह ने ये रन 50.76 की औसत से बनाए थे। जबकि धोनी का इंग्लैंड के खिलाफ औसत 45.57 का है. इतना ही नहीं युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा चार शतक लगाए हैं।
