इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत के खेलने पर हुआ खुलासा, कोहली ने खुद की बड़ी घोषणा
भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप में 38वां मुकाबला बर्मिंघम के मैदान पर 30 जून को दोपहर 3 बजे से खेला जायेगाI विश्व कप में इस समय रोमांच अपने चरम पर है। इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें सेमीफाइनल के अंतिम स्थान के लिए कड़ा संघर्ष करती नजर आ रही है, क्योंकि भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें प्लेऑफ़ में अपना स्थान लगभग पक्का कर चुकी है।
भारतीय टीम के कप्तान ने विजय शंकर के प्रदर्शन पर बयान दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वह शंकर का बचाव करते हुए दिखे। प्रेस कॉन्फ्रेस में मीडिया से बात करते हुए विराट कोहली ने कहा पाकिस्तान के खिलाफ शंकर की पारी अच्छी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ मुश्किल पिच पर उन्होंने अच्छी कोशिश की।
विराट कोहली ने आगे कहा, 'हमने उनके शॉट सेलेक्शन पर भी बातचीत की है, WI के खिलाफ मैच में भी शंकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन रोच की अच्छी गेंद पर वो आउट होकर पवेलियन लौट गए, अभी हमने शंकर को ज्यादा खेलते हुए देखा नहीं है, वो बड़ी पारी के काफी करीब हैं, हमें विश्वास है कि वो जल्द ही अच्छी पारी खेलेंगे I
उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि पंत को अभी और समय चाहिए टीम में आने के लिए। अभी हम अधिक बदलाव को लेकर नहीं सोच रहे हैं इसलिए पंत को अंतिम एकादश में मौका फिलहाल नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंत अच्छा खिलाड़ी है उन्हें जल्द मौका मिलेगा।