रोहित से पूछा गया- पाकिस्तानी बल्लेबाजों को कुछ सलाह दो, रोहित ने कहा- मुझे ही कोच बना दो

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मैच में पाकिस्तान को 89 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया के कुल 7 अंक हो गए हैं और वे अंत तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस मैच में तूफानी शतक लगाने वाले रोहित शर्मा से रिपोर्टर ने पूछा- आप जूझ रहे पाकिस्तानी बल्लेबाजों को क्या सलाह देना चाहेंगे. इसका जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा, "मैं अगर कभी पाकिस्तान टीम का कोच बनूंगा तो मैं उन्हें सलाह जरूर दूंगा."

बात करें मैच की तो पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 336-5 का स्कोर बनाया. जवाब में पाकिस्तान को बारिश होने के कारण 40 ओवर में 302 का लक्ष्य मिला था.

लेकिन पाकिस्तान टीम 40 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन ही बनाए और वे मैच 89 रन से हार गए. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शतक जमाया और वह 140 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. रोहित के अलावा कोहली ने 65 गेंदों में 77 रन बनाए.
loading...