भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड

विश्व के नंबर वन अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय बल्लेबाज विराट कोहली ने आईसीसी विश्व कप 2019 में एक बार फिर से अपना जलवा जारी रखा है और विराट कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म की बदौलत अब तक विश्व कप में काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की है और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 20000 रन पूरे कर लिए हैं।

भारत की तरफ से विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं इससे पहले सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

वहीं अगर सर्वाधिक तेज अंतरराष्ट्रीय 20000 रन पूरे करने की बात की जाए तो विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है विराट कोहली से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर के नाम पर संयुक्त रूप से है और इन दोनों ही महान बल्लेबाजों ने यह रिकॉर्ड 453 पारियों में अपने नाम किया था।

वहीं आईसीसी विश्व कप 2019 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय टीमों की रैंकिंग में नंबर वन टीम बन गई है और उन्होंने इंग्लैंड को नंबर दो पोजीशन पर धकेल दिया है। टीम इंडिया के अब 123 रेटिंग अंक हैं वहीं इंग्लैंड के अब 122 रेटिंग अंक हो गए हैं।
loading...