वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में शमी को क्यों नहीं मिला मैन आफ द मैच, क्या हो सकती है वजह
वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना छठा मुकाबला मैनचेस्टर के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जिसमें टीम को 125 रनों से जीत मिली। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा किए गए अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने जारी टूर्नामेंट में कुल 6 मैचों का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो था बाकी पांच मुकाबलों में टीम को जीत मिली। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले पर नजर डालें तो टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया।
टीम इंडिया की शानदार जीत
मुकाबले के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी, और टीम के कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 268 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जिसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारतीय गेंदबाजों के घातक गेंदबाजी के आगे 143 रनों पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली जिसमें उन्होंने विरोधी टीम के चार बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा।
मोहम्मद शमी को नहीं मिला मैन आफ द मैच
शमी की शानदार प्रदर्शन के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि मुकाबले में उन्हें मैन ऑफ द मैच भी मिलेगा, लेकिन मैच रेफरी ने मोहम्मद शमी के बजाय टीम के कप्तान विराट कोहली को मैन आफ द मैच देना सही समझा। मुकाबले के दौरान मोहम्मद शमी और विराट कोहली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो विराट कोहली की बल्लेबाजी शमी के गेंदबाजी के अपेक्षा ज्यादा अहम मानी जा सकती है। क्योंकि विराट कोहली टीम के लिए उस वक्त भारत के लिए रन बना रहे थे जब टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं पा रहा था। वही मोहम्मद शमी की बात करें तो उन्हें पिच से मदद भी मिल रही थी तथा साथी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी विरोधियों पर दबाव बनाए हुए थे। शायद यही वह वजह है जिसकी वजह से मोहम्मद शमी के बजाय विराट कोहली को मैन आफ द मैच दिया गया।

