महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बीसीसीआई और आईसीसी में ठनी, जाने किसकी हुई जीत

इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में टीम इंडिया के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट कीपिंग के दौरान जो दस्तानें पहने थे उसपर भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फ़ोर्स का बलिदान बैज बना हुआ था जिसको लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है | दस्तानें पर बने इस बलिदान बैज को लेकर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट समिति ने आपत्ति जताई है और बीसीसीआई से बात कर इस चिंन्ह को हटाने को कहा है |
आईसीसी ने अपने प्रेस विज्ञापित में साफ़ किया कि महेंद्र सिंह धोनी विकेट कीपिंग दस्तानों पर बलिदान बैज के निशान के साथ खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती | आईसीसी ने यह भी कहा कि किसी भी आईसीसी इवेंट्स में कपड़ो या खेल के किसी भी सामान पर धार्मिक, नस्लभेदी या राजनितिक सन्देश वाले निशान का होना नियमों के विरुद्ध है |
धोनी को मिल रहा देश भर से समर्थन
विकेट कीपिंग दस्तानों पर लगे बलिदान बैज को लेकर महेंद्र सिंह धोनी को देश भर से समर्थन मिल रहा है | इस मामले में देश भर के लोग ट्विटर पर धोनी का भरपूर समर्थन करते नज़र आ रहे हैं | इस मामले में भारत के खेल मंत्री किरन रिजिजू ने धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि “मुझे उम्मीद है की बीसीसीआई इस मुद्दे को आईसीसी के पास ले जायेगी और मुद्दा सुलझा लिया जाएगा | धोनी की पहचान देश की पहचान है, सेना की पहचान है और यह राजनीति नहीं है” | उन्होंने आगे यह भी कहा कि “वर्ल्ड कप के दौरान जो मुद्दा उठा है वो भारत के लिए सम्मान की बात है | मुझे लगता है की बीसीसीआईको अपने स्तर पर इस मामले को आईसीसी के समक्ष रखना चाहिए और साथ ही भारतीय नागरिकों की भावनाओ का भी ध्यान रखना चाहिए” | खेल मंत्री के अलावा महेंद्र सिंह धोनी को झारखण्ड सरकार का भी साथ मिला है झारखण्ड सरकार का मानना है कि “धोनी के दस्तानों पर सेना का बैज होने में कुछ भी गलत नहीं है और साथ ही झारखण्ड सर्कार ने मांग की है कि बीसीसीआई को धोनी का साथ देना चाहिए” |
धोनी ने क्यों किया बलिदान बैज का इस्तेमाल
महेंद्र सिंह धोनी को साल 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक से सम्मानित किया गया था जिसके बाद उन्होंने साल 2015 में प्रशिक्षित पैराट्रूपेर बन गए | पैराट्रूपेर में प्रशिक्षित होने के बाद धोनी इस प्रतिष्ठित पैरा विंग्स के बलिदान बैज का इस्तेमाल कर सकते है |
loading...