मैच जीतने के बाद कोहली ने धोनी के बारे में कही ये बात, सुनकर आप भी करेंगे फक्र

भारत ने वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मैच में वेस्टइंडीज को 125 रन से हरा दिया और अब 11 अंकों के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ने 7 विके ट पर 268 का स्कोर बनाया. जवाब में वेस्टइंडीज टीम 34.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई.

इस मैच में लोकेश राहुल ने 64 गेंदों में 48 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए. उनके अलावा रोहित शर्मा ने 18, विराट कोहली ने 72, धोनी ने नाबाद 56, और हार्दिक पांड्या ने 38 गेंदों में 46 रन बनाए. केमार रोच ने 3, शेल्डन कॉट्रेल ने 2 और जेसन होल्डर ने 2 विकेट झटके. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत खराब रही और सिर्फ 5 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए. सुनील एम्ब्रिस ने 31, निकोलस पूरन ने 28, और शिमरन हेटमायर ने 18 रन बनाए. मोहम्मद शमी ने 4, बुमराह ने 2 और चहल ने 2 विकेट झटके.

कोहली ने कहा- धोनी जानते हैं कि उन्हें क्या करना है जब भी उनका कोई खराब दिन होता है तो हर कोई बातें बनाने लगता है. लेकिन हम हमेशा उनका साथ देते हैं उन्होंने हमारे लिए कई मैच जीते हैं अच्छी बात यह है कि जब 15-20 रन चाहिए होते हैं और उस दौरान क्रीज पर मौजूद होते हैं तो ज्यादा टेंशन नहीं होती. वह जानते हैं कि वह कैसे बनाने हैं उनका अनुभव 10 में से 8 बार हमारे जरूर काम आता है. मेरे पास बहुत कम खिलाड़ी हैं जो उनकी तरह क्रिकेट खेलते हैं और गेम प्लान को फॉलो करते हैं. उनके पास गेम की बहुत अच्छी समझ है और वह हमें हमेशा सलाह देते हैं.
loading...