अगर रद्द हुआ भारत-न्यूज़ीलैंड मैच तो क्या वापस होंगे दर्शको के पैसे? ये है आईसीसी का नियम

दोस्तों आईसीसी विश्वकप जोकि इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर चल रहा है, इस विश्वकप में कुछ ऐसे मैच भे देखने को मिले हैं |जब कमजोर टीमों ने अच्छा प्रर्दशन किया है, और टीम को जीत भी दिलाई है लेकिन इंग्लैंड में मैचों के दौरान ये भी देखने को मिला है कि कई मैचों में बारिश ने भी खलल ड़ाली है जिससे मैच प्रभावित हुआ है| कभी-कभी देखा जाता है कि इन खलल के कारण मैच को रद्द भी करना पड़ जाता है|
अगर बारिश ड़ालती है खलल तो क्या कहता है नियम
दोस्तों विश्वकप के दौरान कई मैचों में बारिश की स्थिति देखने को मिली है |मैच को अगर कोई कारक प्रभावित करने का काम करता है, तो वो है मैदान, आउटफील्ड और मौसम इसके कारण कभी-कभी देखा गया है |मैच को रद्द करने की भी नौबत आ जाती है| बारिश की वजह से अक्सर देखा गया है कि आउटफील्ड और पिच में परिवर्तन देखने को मिलता है|
लेकिन इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड जैसे देशों में बोर्ड खेल को उन दिनों में रखते हैं, जब उस मैच में बारिश का अनुमान न हो क्योंकि अगर वह मैच रद्द होता है या उस मैच में बारिश खलल ड़ालती है तो उस बोर्ड का नुकसान होगा|
क्या कहता है नियम
दोस्तों अगर मैच रद्द होने की स्थिति में होता है, या उसके लिए कोई रिजर्व डे भी निर्धारित नहीं है तो टिकट लेने वाला व्यक्ति रिफंड का दावा कर सकता है, अर्थात वह पैसे वापस ले सकता है अगर मैच शुरु हो गया और मात्र 15 ओवर ही खेले गए हो, उसके बाद बारिश खलल ड़ालती है, तो वह व्यक्ति पूरे पैसे वापस लेने का हकदार होगा, लेकिन अगर 16 ओवर से 30 ओवर के बीच में कोई खलल होता है, तो व्यक्ति टिकट मूल्य का 50 प्रतिशत वापस लेने का हकदार होगा जो दर्शको के लिए बहुत ही अच्छी बात हैं |
loading...