केदार जाधव वर्ल्ड कप की टीम से बाहर , यह तीन खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह

अभी कुछ दिन पहले ही भारत की चयन समिति ने आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्य टीम का चुनाव किया था| इस चयन में हमें कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले थे जैसे सीनियर खिलाड़ी अंबाती रायडू और ऋषभ पंत को बाहर रखना और विजय शंकर और दिनेश कार्तिक को टीम में मौका देना |
केदार जाधव आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उनके लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में चौका बचाने के चक्कर में चोटिल हो गए थे | इसी चोट के चलते जाधव आईपीएल के बचे हुए मैचों और वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं | ऐसे में सवाल उठता है कि अब उनकी जगह वर्ल्ड कप में किस खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा |केदार जाधव की जगह लेने के लिए यह तीन खिलाड़ी सबसे आगे है आपको क्या लगता है कमेंट करके में जरूर बताएं |
1. अंबाती रायडू :- 
पिछले कुछ समय से लगातार इंडिया के लिए मिडल ऑडर बल्लेबाज के रूप में खेलने वाले रायडू इस सूची में फिलहाल सबसे आगे है क्योंकि उन्होंने इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन भी किया है | ऐसे में केदार जाधव की जगह उन्हें वर्ल्ड कप की टीम के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है |
2. ऋषभ पंत :- 
आईपीएल में अच्छी फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत केदार जाधव की जगह लेने के लिए प्रबल दावेदार है |पंत विकेट कीपिंग भी कर सकते हैं ऐसे में टीम के पास एक अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज का ऑप्शन भी आ जाता है इसके साथ ही वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सकते है जो अंत में आकर तेजी से रन बना सके |
3. अजिंक्य रहाणे :- 
आईपीएल खत्म होते-होते अजिंक्य रहाणे ने शानदार फॉर्म दिखाई है | इंग्लैंड की कंडीशन को ध्यान में रखते हुए अजिंक्य रहाणे 4 नंबर पर एक सॉलि़ड बैट्समैन हो सकते हैं | ऐसे में अजिंक्य रहाणे को केदार जाधव की जगह लेने के लिए बिल्कुल भी दरकिनार नहीं किया जा सकता |
loading...