सरफराज से पूछा गया- भारत और इंग्लैंड में से किस टीम को जीतते हुए देखना चाहेंगे, जानिए जवाब
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का 36वां मैच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। परंतु इसके बाद अंत के समय में इमाद वसीम ने 54 गेंदों में 49 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी। इमाद वसीम को ही इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के समाप्त होने के बाद प्रजेंटेशन के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने क्या कहा ? आइए जानते हैं :-
पाकिस्तान के कप्तान ने कहा सभी प्रशंसकों को शुक्रिया। वह हमारे लिए पहली गेंद से ही चीयर कर रहे हैं। हमारे अनुसार यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी जीत है। इस पिच पर बल्लेबाजी करना बिल्कुल आसान नहीं था। बेहतरीन बल्लेबाजी का सारा श्रेय इमाद वसीम को जाता है। इसके अलावा अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की।
पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा हमारी बल्लेबाजी भी इस मैच के दौरान अच्छी रही। खासकर के बाबर आजम ने काफी अच्छी पारी खेली और मेरे अनुसार हमें बीच के ओवरों में साझेदारी की जरूरत थी। परंतु अंत के समय में हमने पारी को अच्छे से समाप्त किया। यह पूरी टीम की जीत है और सभी खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया।

सरफराज ने आगे कहा चार मैच के बाद हम जानते थे कि यह आसान नहीं होने वाला है और हम आसानी से चार मैच जीतने वाले नहीं हैं तो ऐसे में हमने मैच दर मैच सोचना शुरू किया। पिछले मैच के दौरान बाबर और सोहेल ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया और इस मैच के दौरान इमाद वसीम ने दवाब में अच्छी तरीके का खेल दिखाया।
इसके आगे सरफराज से पूछा गया कि आप भारत और इंग्लैंड में से किस टीम की जीतते हुए देखना चाहेंगे और क्या आप वह मैच देखेंगे। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा निश्चित रूप से हम सभी उस मैच को देखेंगे। परंतु हम उसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं और ऐसा आशा करते हैं कि ज्यादा अच्छा खेलने वाली टीम मैच में जीत हासिल होगी।