विश्वकप से बहार होने के बाद शिखर धवन ने ये कहकर जीत लिया दिल

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर चोटिल हो गए थे. मैच में उन्होंने शानदार शतक भी ज्यादा था.

शिखर धवन

धवन तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गए थे. उनके अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था. बोर्ड ने उन्हें मेडिकल निगरानी में रखा था.

आधिकारिक पुष्टि

हर कोई यही उम्मीद कर रहा था को वो जल्द ठीक हो जायेंगे मगर ऐसा नहीं हुआ. बुधवार को आधिकारिक रूप से पुष्टि हो गयी की वो अब विश्वकप का हिस्सा नहीं है. धवन ने एक वीडियो भी शेयर किया.

जीत लिया दिल

वीडियो पोस्ट करते हुए धवन ने कहा, 'मैं इस बात का एलान करते हुए भावुक हूं कि मैं अब क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का हिस्सा नहीं हूं। दुर्भाग्यवश, बाएं हाथ का अंगूठा सही समय पर ठीक नहीं हुआ है। लेकिन, शो मस्ट गो ऑन...मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे मेरे टीम मेट्स, क्रिकेट लवर्स और पूरे देश से इतना प्यार और समर्थन मिला। जय हिंद'.
loading...